फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Administration gets possession of enemy property after 77 years

Lakhimpur Kheri News: 77 वर्षों बाद शत्रु संपत्ति पर मिला प्रशासन को कब्जा

Sun, 22 Dec 2024 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Administration gets possession of enemy property after 77 years
पाकिस्तानी खातेदार के नाम दर्ज खेतौनी। स्रोत प्रशासन
धौरहरा। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय पाकिस्तान गए खातेदार की 116 बीघा जमीन पर काबिज होने के लिए प्रशासन को 77 वर्षों का समय लग गया। उस शत्रु संपत्ति पर भू-माफिया काबिज रहे और भूमि में लगे 49 पेड़ भी काट ले गए। हालांकि प्रशासन ने सात आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भारत पाकिस्तान बंटवारे के समय 1947 में भारत से पाकिस्तान गए और कुछ लोग पाकिस्तान से भारत आए थे। दोनों देशों की सरकारों ने बंटवारे के समय देश छोड़ कर गए लोगों की भूमि को शत्रु संपत्ति मान कर कब्जा कर लिया था। कुछ ऐसा ही मामला धौरहरा कस्बे का भी था। धौरहरा कस्बे के निवासी मोहम्मद सदद्दीक अहमद पुत्र निहाल भी बंटवारे के समय पाकिस्तान गए थे।
विज्ञापन

उनकी 116 बीघा भूमि अमेठी गांव में थी। यह जमीन बकायदा खतौनी पर खातेदार मोहम्मद सद्दीक अहमद निवासी वारिद हाल पाकिस्तान दर्ज थी। अक्तूबर 24 में जब चकबंदी अधिकारी के समक्ष उस भूमि की वरासत कराने के लिए धौरहरा कस्बे के कुछ लोगों ने दावेदारी की तो हाल पता पाकिस्तान देख चकबंदी विभाग हरकत में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकबंदी अधिकारी ने 28 अक्तूबर को अपने आदेश में वरासत को बलहीन मानते हुए भूमि को राज्य सरकार में निहित कर दिया।
इस आदेश के दो महीने बाद तक जब भूमि को प्रसाशन ने कब्जा मुक्त नहीं कराया तो धौरहरा तहसील के अधिवक्ताओं सहित हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए अवैध कब्जा हटवाने की मांग की।
जिस पर तहसीलदार आदित्य विशाल ने 16 दिसंबर तक भूमि से कब्जा स्वत: छोडने की नोटिस अवैध कब्जा धारकों को दी। पर इस दौरान उस भूमि में लगे 49 पेड़ भी चोरी से काट लिये गए।

मामले में एसडीएम के आदेश पर सात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई। शनिवार को तहसीलदार आदित्य विशाल सीओ प्रीतम पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और शत्रु संपत्ति से अबैध कब्जेदारों को बेदखल कर भूमि पर कब्जा लेकर भूमि को प्रबंध समिति अमेठी के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed