फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ADM orders investigation to police on suspicion of counterfeit tobacco

तंबाकू नकली होने के शक में एडीएम ने पुलिस को दिए जांच के आदेश

Sun, 03 Jan 2021 10:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
ADM orders investigation to police on suspicion of counterfeit tobacco
लखीमपुर खीरी। खपरैल बाजार स्थित एक दुकान पर पहुंचे एडीएम को दुकानदार ने ब्रांडेड कंपनी की तंबाकू का डिब्बा थमा दिया। एडीएम को तंबाकू नकली होने का शक हुआ तो उन्होंने दुकानदार से उसका खरीद बिल मांगा, जो दुकानदार नहीं दिखा सका। इस पर एडीएम ने पुलिस को बुलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए, मौके पर पहुंची पुलिस ने दो डिब्बे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एडीएम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप है।
विज्ञापन

एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब एक बजे वह खपरैल बाजार गए थे। बाजार में स्थित सुरेश चौरसिया की दुकान पर जाकर भोला जाफरानी पत्ती (तंबाकू) का डिब्बा खरीदा। दुकानदार ने जब डिब्बा दिया तो उसे देख उन्हें तंबाकू नकली होने का शक हुआ। इस पर एडीएम ने दुकानदार से पक्की रसीद मांगी तो उसने रसीद देने से मना कर दिया, जिसके बाद एडीएम ने अपना परिचय दिया और जहां से तंबाकू खरीदकर लाई गई थी, उस दुकानदार से बात कराने के आदेश दिए। इस पर दुकानदार के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। वह खरीद बिल भी नहीं दिखा सका। दुकानदार ने जब एडीएम की बात कराई तो दूसरी ओर फोन पर मौजूद दुकानदार ने तंबाकू उसकी दुकान से ले जाने से ही इंकार कर दिया। इस पर एडीएम का शक और गहरा गया, जिसके बाद उन्होंने सदर कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाया। फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसएसआई शिवप्रकाश पांडेय ने एडीएम के आदेश पर तंबाकू के दो डिब्बों को बतौर सैंपल कब्जे में ले लिया है और ब्रांडेड कंपनी से संपर्क कर बरामद तंबाकू असली है या नकली? इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एडीएम की कार्रवाई से मची खलबली
एडीएम अरुण कुमार के दुकान पर छापा मारने की खबर जब बाजार के अन्य दुकानदारों को मिली तो उनमें खलबली मच गई। तमाम दुकानदार सैंपल भरने के डर से दुकानें बंद कर इधर-उधर हो गए, लेकिन जब उन्हें पता चला कि नकली तंबाकू देने का मामला है तब दुकानदारों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की मिलीभागत से बाजार में मिलावट का खेल जारी है। अधिकारियों की तमाम कोशिशों के बाद भी इस पर लगाम नहीं लग पा रही है। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन खासतौर पर होली और दीपावली पर विशेष अभियान चलाकर छापा मारती है। त्योहार खत्म होते ही मिलावट का खेल फिर जोड़ पकड़ लेता है। इससे खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

एडीएम के आदेश पर पुलिस ने दो डिब्बे कब्जे में लिए हैं, जिस नाम की कंपनी के डिब्बे हैं उस कंपनी से संपर्क किया गया है। कंपनी के लोग एक-दो दिन में लखीमपुर पहुंच रहे हैं। यदि तंबाकू नकली मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- चंद्रभान यादव, कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed