{"_id":"637a6ad16ac7a0523f3725e6","slug":"aditya-embarks-on-india-tour-to-awaken-religion-culture-and-environment-lakhimpur-news-bly5043880121","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म, संस्कृति और पर्यावरण की अलख जगाने भारत यात्रा पर निकले आदित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म, संस्कृति और पर्यावरण की अलख जगाने भारत यात्रा पर निकले आदित्य
विज्ञापन
अखंड भारत यात्रा पर राजस्थान के आदित्य कुमार।
गोला में भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
गोला गोकर्णनाथ। राजस्थान के जैसलमेर निवासी सिविल इंजीनियर आदित्य कुमार धर्म, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने के लिए साइकिल से अखंड भारत यात्रा पर निकले हैं। छोटीकाशी आकर उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। स्टेशन रोड पर उनका स्वागत किया गया।
आदित्य कुमार ने बताया कि उनके पिता नाथूराम व्यापारी हैं। वह अपने पांच भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनके सभी भाई व्यापार करते हैं। आदित्य कुमार सिविल इंजीनियर हैं, लेकिन उन्हें अपने धर्म, संस्कृति और पर्यावरण से काफी लगाव है। इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़कर साइकिल से अखंड भारत यात्रा का संकल्प लिया।
उन्होंने 30 सितंबर 2022 को दिल्ली के मुखर्जी नगर से अखंड भारत यात्रा शुरू की थी। वह हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित 5000 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। गोला गोकर्णनाथ में भगवान शिव का काफी नाम सुना था, इसलिए आज उनके दर्शन कर धन्य हुआ हूं। छोटी काशी आने पर स्टेशन रोड पर हरिद्वार बाजपेई, पंकज बाजपेई आदि ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।