फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Achievements of the government were counted in eight assembly constituencies

आठों विधानसभा क्षेत्रों गिनाई गईं सरकार की उपलब्धियां

Sun, 21 Mar 2021 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Achievements of the government were counted in eight assembly constituencies
लखीमपुर खीरी। शनिवार को योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रत्येक विधानसभा में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सरकार के विभिन्न क्षेत्रों में किये गए रिफॉर्म, परफार्म व ट्रांसफार्म संबंधी कार्यों से जनता को अवगत कराया गया। वहीं सीएम पर्यटन संवर्धन योजना के तहत विधानसभा वार चयनित स्थलों पर होने वाले कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार नकहा में सदर विधायक योगेश वर्मा ने विधान सभा लखीमपुर की विकास पत्रिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में सरकार ने आवास, शौचालय, बिजली गैस समेत सभी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराया है। कार्यक्रम में एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह, बीडीओ नकहा संतोष कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

20 साल की विधायकी में भाजपा के चार साल बेमिसाल
गोला गोकर्णनाथ। ब्लाक गोला कुंभी मुख्यालय पर हुए समारोह में विधायक ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। वहीं अधिकारियों ने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। विधायक अरविंद गिरि ने कहा कि उनकी 20 साल की विधायकी में भाजपा सरकार में उनके चार साल बेमिसाल रहे हैं। इस दौरान प्रोजेक्टर पर मुख्यमंत्री का भाषण दिखाया गया। संचालन विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्र ने किया। इस मौके पर गन्ना सचिव नंदलाल माथुर, एडीओ पंचायत सरदार सिंह राना, आशुतोष मधुकर, महेंद्र गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने नवजात का किया अन्नप्राशन
समारोह में विधायक अरविंद गिरि ने आंगनबाड़ी केंद्र भुसौरिया से चयनित मनोज कुमार एवं शिल्पी देवी के छह वर्षीय पुत्री लव्या को खीर खिलाकर अन्नप्राशन किया और गांव के गौतम की पत्नी कुमकुम की गोद भराई रस्म कराई। इस मौके पर सीडीपीओ नीलम शुक्ला, शिवरानी, मनोरमा, मीना आदि मौजूद रहे।
पांडेय बाबा के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास
पलियाकलां। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर यहां 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले पांडेय बाबा मंदिर के सौंदर्यीकरण के शिलापट का शिलान्यास भी किया गया। एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार ने आए हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्याम आनंद, भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, केबी गुप्ता, जेई पीडब्ल्यूडी विनोद कुमार, कार्तिकेय, राजस्व निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विधायक ने विकास पुस्तिका का विधायक ने किया विमोचन
धौरहरा। शनिवार को तहसील सभागार में यूपी सरकार के चार साल पूर्ण होने पर लखीमपुर खीरी ‘विकास पुस्तिका का विमोचन’ एवं विकास प्रदर्शनी का कार्यक्रम उप जिलाधिकारी धौरहरा रेनू की अध्यक्षता में किया गया। विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने सरकार की चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान उप जिलाधिकारी धौरहरा रेनू, क्षेत्राधिकारी धौरहरा कुलदीप कुकरेती, तहसीलदार धौरहरा अनिल कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी धौरहरा अरुण कुमार सिंह, जिला मंत्री दुर्गेश पांडेय, राजीव अवस्थी, एडीओ पंचायत धौरहरा राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
सरकार की चार साल की उपलब्धियों का हुआ बखान
मितौली। विधायक सौरभ सिंह सोनू ने ब्लॉक सभागार में विकास पुस्तिका का विमोचन कर मैगलगंज के मढिया घाट के सौदर्यीकरण के शिलान्यास पट का अनावरण किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने से भ्रष्टाचार कम हुआ है। इस दौरान निवर्तमान ब्लाक प्रमुख राजीव वर्मा, बेहजम के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा, शीतांश कनौजिया, डॉ. प्रमोद यादव, प्रमोद वर्मा आदि मौजूद रहे।

मियांपुर के प्राइमरी स्कूल का किया जिक्र
मोहम्मदी। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने विधानसभा की विकास पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि उनका मन तब गौरवान्वित हो उठा था जब उन्हें लखनऊ भ्रमण के दौरान होल्डिंग्स पर उनके गोद लिए विद्यालय की फोटो देखने को मिली थी। मोहम्मदी का परिषदीय विद्यालय मियांपुर प्रदेश में अपनी अलग पहचान के लिए जाना जा रहा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed