{"_id":"698ce486f3c7d2fae00d9bff","slug":"accused-of-recovery-of-rs-15-lakh-by-making-fake-notice-and-receipt-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-168024-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फर्जी नोटिस व रसीद बनाकर डेढ़ लाख की वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फर्जी नोटिस व रसीद बनाकर डेढ़ लाख की वसूली का आरोप
Thu, 12 Feb 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
धौरहरा। बिजली चोरी के मामलों में राजस्व जमा कराने के नाम पर फर्जी नोटिस और रसीद तैयार कर उपभोक्ताओं से करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक की वसूली करने का मामला सामने आया है। विद्युत विभाग के सुपरवाइजरों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विद्युत सुपरवाइजर सतीशचंद्र (निघासन) और रजत गौरव श्रीवास्तव (धौरहरा) ने ईसानगर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बिजली चोरी के मामलों में कुछ उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके बाद विभागीय स्तर पर राजस्व निर्धारण और शमन शुल्क तय किया गया था।
आरोप है कि इसी प्रक्रिया का फायदा उठाकर आशीष मिश्र निवासी ईसानगर, ललित मिश्र निवासी नौरंगपुर थाना ईसानगर तथा शिवशंकर शुक्ला निवासी ढखनिया थाना धौरहरा ने उपभोक्ताओं से राजस्व जमा कराने के नाम पर धनराशि वसूल ली।
विज्ञापन
बताया गया कि आरोपियों ने फोटो एडिटिंग के माध्यम से फर्जी नोटिस तैयार किए और उन पर कथित रूप से फर्जी रसीद संख्या, हस्ताक्षर व मुहर लगाकर उपभोक्ताओं को थमा दिए। इस तरह दिनेशलाल गुप्ता, शत्रोहनलाल गुप्ता, रमाकांत गिरी और कमलाकांत गिरि समेत अन्य उपभोक्ताओं से लगभग 1,60,000 रुपये वसूल किए गए।
मामले में ईसानगर थाने में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दस्तावेजों की सत्यता सहित अन्य बिंदुओं पर विवेचना की जा रही है।