फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused of pressuring for religious conversion, case filed

Lakhimpur Kheri News: धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Sat, 06 Jun 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 06 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Accused of pressuring for religious conversion, case filed
आरोपी शिव प्रसाद गौतम मास्टर
निघासन (खीरी) । सिंगाही थाना क्षेत्र के निबौरिया गांव निवासी मोहित चौधरी ने दो लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, प्रलोभन देने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहित के अनुसार, पांच जून को खैरटिया निवासी विजय उसे दलराजपुर गांव ले गया। आरोप है कि रास्ते में विजय ने उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया और रुपये देने का लालच दिया। पीड़ित का कहना है कि वहां शिवकुमार मास्टर भी पहुंच गए। दोनों ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और विभिन्न प्रलोभन दिए। मना करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप है कि दोनों आरोपी पहले से ईसाई धर्म अपना चुके हैं और उसका प्रचार-प्रसार करते हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
निघासन क्षेत्र में पहले भी धर्म परिवर्तन से जुड़े आरोपों के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस का कहना है कि वर्तमान मामले में तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
घटना की जानकारी मिलते ही दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच एसआई कृष्ण चंद्रा तिवारी को सौंपी गई है। आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-शिवम कुमार, सीओ निघासन

आरोपी शिव प्रसाद गौतम मास्टर

आरोपी शिव प्रसाद गौतम मास्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed