फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused of occupying the plot, breaking into the house and assaulting and vandalizing it

Lakhimpur Kheri News: प्लाट पर कब्जाने, घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

Sun, 20 Jul 2025 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Accused of occupying the plot, breaking into the house and assaulting and vandalizing it
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला अर्जुननगर निवासी सुमन देवी पत्नी बादशाह प्रजापति ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और प्लाट पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सुमन देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि अर्जुननगर कॉलोनी में ही उसका एक प्लाट है। छह जुलाई को जब वह प्लाट देखने गई तो कुछ लोग नींव खोदवा रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे पूर्व आरोपी उसके पति के साथ मारपीट वह घर में घुसकर तोड़फोड़ कर चुके हैं। आरोपियों ने धमकी दी कि यहां से भाग जाओ नहीं तो जान से मार देंगे। प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed