फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused of cheating by changing debit card caught by police in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: पुलिस के हत्थे चढ़ा जालसाज, लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर एटीएम से निकाल लेता था रकम

Sun, 10 Sep 2023 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 10 Sep 2023 11:33 PM IST
सार

आरोपी युवक सहारनपुर का रहने वाला है। वह एटीएम पर आने वाले लोगों को बातों में फंसाकर उनका डेबिट कार्ड बदल देता था। ग्राहक के जाने के बाद एटीएम से रकम निकाल लेता था। 

विज्ञापन
Accused of cheating by changing debit card caught by police in lakhimpur kheri
atm fraud

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज में डेबिट कार्ड बदलकर एटीएम से रकम निकालने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके पास से 1.22 लाख रुपये और अलग-अलग बैंकों के डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस की गिरफ्तार में आए आरोपी के खिलाफ कई जिलों में केस दर्ज हैं।

विज्ञापन


डेबिट कार्ड बदलकर ठगी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि शनिवार को हैरमखेड़ा निवासी बबलू वर्मा कस्बे में इंडियन बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने गए थे। जहां पहले से मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने उनका डेबिट कार्ड बदलने का प्रयास किया। शक होने पर बबलू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गोमती में मिले अनूठे पत्थर: टॉर्च की रोशनी में एक का बदलता है रंग, दूसरे की है ये खूबी; लोग अंचभित
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमित कुमार निवासी मोहल्ला शेखजादगान कस्बा व थाना ननौता जिला सहारनपुर बताया। वह मूलरूप से मुजफ्फरनगर के चरथावल का रहने वाला है। उसके पास से 1.22 लाख रुपये और अलग-अलग बैंकों के 36 एटीएम कार्ड बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि वह चोरी और धोखाधड़ी कर ग्राहकों का एटीएम कार्ड बदल लेता है और रुपये निकाल लेता है। अभियुक्त पर सहारनपुर, आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर आदि जिलों में मुकदमे दर्ज हैं।

ग्राहक ने खुद ही आरोपी को पकड़ा

कोतवाली पुलिस का खुलासा कस्बे में चर्चा का विषय है। पुलिस का दावा है कि अभियुक्त को थाने के सिपाहियों ने पकड़ा है। जबकि रुपये निकालने गए बबलू ने शक होने पर होमगार्ड की मदद से आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा था। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed