{"_id":"614ccc8a8ebc3e0dd71692be","slug":"accident-lakhimpur-news-bly4606343160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में भाजपा नेता के पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में भाजपा नेता के पुत्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। खुटार रोड पर कुंवरपुर के पास बृहस्पतिवार को दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें मैलानी के भाजपा सेक्टर प्रमुख शिव गोविंद के 29 वर्षीय पुत्र ओम किशन मौर्य की मौत हो गई है।
ओम किशन मौर्य बृहस्पतिवार की शाम मैलानी थाना क्षेत्र के गांव कंधईपुर निवासी अपने साथी 28 वर्षीय रामकृपाल के साथ बाइक से घर जा रहे थे। खुटार रोड पर कुंवरपुर के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से गोला सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ओम किशन मौर्य को मृत घोषित कर दिया।
वहीं हादसे में घायल रामकृपाल, ओमप्रकाश और फूलचंद का इलाज किया जा रहा है। मृतक ओम किशन मौर्य पिता शिव गोविंद के तीन पुत्रों में सबसे छोटे थे और अविवाहित थे। वह हरियाणा में बैंकों में फाइनेंस का काम करता थे। बताया कि वह बृहस्पतिवार को लखीमपुर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने गया था। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है।