फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

मैलानी में वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 04 Sep 2020 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
accident
मृतक बबलू के घर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : LAKHIMPUR
मैलानी। भीरा रोड पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

भीरा रोड स्थित ईश्वर के ढाबा पर काम करने वाला ग्राम मुड़िया कुर्मियात थाना पुवायां जिला शाहजहांपुर निवासी अंकित (20) ग्राहक की बाइक लेकर मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे सामान लेने बाजार गया। बाजार से वापस आते समय भीरा रोड पर हनुमान मंदिर के निकट किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक विद्याशंकर और पीआरवी मौके पर पहुंची। ढाबा संचालक ईश्वर चंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ढाबा संचालक ईश्वर की ससुराल मुड़िया कुर्मियात गांव में है और अंकित का घर उसकी ससुराल के पास में ही है। वह कुछ दिनों पहले ही ढाबा पर काम करने आया था।
विज्ञापन

मजदूरी करने हरियाणा गए मजदूर की सड़क हादसे में जान गई
मझगईं मजदूरी करने हरियाणा गए एक मजदूर की सड़क पार करते समय पिकअप से कुचलकर मौत हो गई। हरियाणा में हुई मौत के बाद बुधवार देर रात उसका शव घर आने पर परिजन में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके के बेला कलां गांव के मजरा रूपापुरवा निवासी शिवराज गिरि का 35 वर्षीय पुत्र बबलू गिरि पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता शुगर व ब्लड प्रेशर के मरीज हैं जबकि मां व बूढ़ी दादी की तबीयत भी ठीक नहीं रहती है। दवा व घर का खर्च गरीबी के चलते नहीं चला पा रहा था। जिसके चलते आठ दिन पहले ही बबलू अपने भाई मंगल व गांव के अन्य साथियों के साथ हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ की तहसील कनीना में काम करने गया था। वहां उन लोगों को एक किसान के यहां खेत में बाजरा काटने का काम मिल गया था। मंगलवार की देर शाम वह खेत से कामकर वापस मालिक के घर जाने के दौरान सड़क पार कर जा रहा था। तभी एक पिकअप ने बबलू को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गया। बुधवार की देर रात उसका शव पोस्टमार्टम होने के बाद घर पहुंचा तो परिजन में कोहराम मच गया। पत्नी पूनम, छह वर्षीय पुत्र विक्की, चार वर्षीय पुत्री पल्लवी और दो वर्षीय पुत्र प्रांजल के अलावा माता, पिता व दादी के साथ ही भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को सुबह गमगीन माहौल में बबलू का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मोतीपुरवा के युवक की पंजाब में सड़क दुर्घटना में मौत
निघासन क्षेत्र के गांव मोतीपुरवा निवासी रामरतन के 25 वर्षीय पुत्र देशराज की पंजाब में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई।
मृतक के पिता रामरतन ने बताया कि जिला फिरोजपुर के थाना कुलगढ़ी के गांव मिश्री वाले निवासी बॉबी सिंह के यहां करीब 10 साल से देशराज मजदूरी करता था। उसका छोटा भाई छोटेलाल भी करीब एक किलोमीटर दूर गांव शेरखापुर निवासी बलकार सिंह के यहां मजदूरी करता है। मंगलवार को देशराज साइकिल से अपने भाई से मिलने के लिए उसके पास गया था। वहां से शाम करीब सात बजे वापस आ रहा था, रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह छोटेलाल खेत देखने के लिए जा रहा था, तो उसे देशराज का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। देशराज की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed