फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

शुगर मिल में टिनशेड से गिरकर मजदूर की मौत

Tue, 18 Aug 2020 06:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
accident
मृतक आशीष । - फोटो : LAKHIMPUR
खमरिया। गोविंद शुगर मिल हाउस में पड़ी टिनशेड के एंगिल की रंगाई कर रहा मजदूर सेफ्टी बेल्ट न लगी होने के कारण अचानक नीचे गिर गया। 40 फुट की ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर के मजरा चिकवनपुरवा निवासी राम सिंह ने बताया कि पुत्र आशीष कुमार (20) सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे खमरिया स्थित गोविंद शुगर मिल में मजदूरी करने गया था। वह मिल हाउस पर करीब 40 फुट ऊंचाई पर पड़ी टिनशेड पर चढ़कर लोहे के एंगिल की पुताई कर रहा था। उसके पास सेफ्टी बेल्ट आदि भी नहीं थी। आरोप है कि सुबह नौ बजे निरीक्षण करने आए मिल इंजीनियर ने पुत्र को डांट-डपट दिया। इससे घबराकर हड़बड़ाहट में आशीष टिनशेड से नीचे आकर गिर गया। जहां से ठेकेदार और मिल अधिकारी पुत्र को गंभीर हालत में सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कुछ देर बाद पुत्र की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मिल गेट पर मजदूर का शव रखकर प्रदर्शन
खमरिया गोविंद शुगर मिल में मजदूर का शव मिल गेट पर रखकर परिजन और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इससे मिल अधिकारियों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को मिल में नौकरी देने की मांग की। वहीं यूनिट हेड आलोक सक्सेना की ओर से पांच लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे इंजीनियर ठेके पर काम कर रहे मजदूरों को सीधे तौर पर कुछ नहीं कहते हैं। सेफ्टी बेल्ट आदि काम के दौरान दी जाती है। अब मजदूर उसका उपयोग क्यों नहीं कर रहे हैं इसकी जांच की जाएगी। जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-आलोक सक्सेना इकाई प्रमुख, गोविंग शुगर मिल खमरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed