{"_id":"5f19bc978ebc3e63a34176ad","slug":"accident-lakhimpur-news-bly4137659160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ डिपो की बस खाई में पलटने से बची, कई यात्री चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ डिपो की बस खाई में पलटने से बची, कई यात्री चोटिल
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर ग्राम उदयपुर में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में परिवहन निगम की हापुड़ डिपो की एक बस अनियंत्रित हो गई। हालांकि बस चालक की सूझबूझ के चलते बस खाई में पलटने से बच गई। हादसे में एक राहगीर महिला समेत बस में सवार कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं।
हापुड़ डिपो की बस लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी। सुबह साढ़े पांच बजे पसगवां कोतवाली के ग्राम उदयपुर के निकट बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई। हालांकि खाई में पलटने से बच गई। बस की चपेट में आकर उदयपुर गांव निवासी रेखा (35) घायल हो गई। वह पुत्र को शौच कराने सड़क के किनारे जा रही थी। बस में 42 यात्री सवार थे, जिनमें कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।