फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident in khiri

ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

Thu, 08 Oct 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
accident in khiri
सड़क हादसे में कार के उड़े परखचे। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
निघासन/धौरहरा। ढखेरवा-लखीमपुर स्टेट हाईवे पर टहारा गांव के पास तेज रफ्तार ओवरलोड ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार लुढ़कती हुई दूर जा गिरी। कार में सवार तीन माह की बच्ची की मौके पर मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

निघासन थाने के गांव भजनपुरवा निवासी अंबिका प्रसाद ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब पांच बजे पत्नी आरती, बहू रिवेका पत्नी सुनील, तीन वर्षीय पोती शैरिल और तीन माह की बच्ची के साथ लखनऊ कार से जा रहे थे। यह लोग टहरा के पास पहुंचे, तभी ढखेरवा की ओर से ईंटों से भरकर तेज रफ्तार आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सड़क से पलटती हुई नीचे कच्चे रास्ते पर जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए। कार में सवार पुत्रवधू की गोद से तीन माह की बच्ची छिटककर कार से दूर जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। कार चला रहे 55 वर्षीय अंबिका के दाएं हाथ और दाएं पैर में चोट लगी है। आरती के सिर और रिवेका और शैरिल के मामूली चोटे आईं हैं। एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से वह लोग इलाज कराने के लिए प्राइवेट अस्पताल में चले गए। धौरहरा पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। चालक फरार है। धौरहरा प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

-----
बिना रोकटोक चल रहे ओवरलोड वाहन
एक ट्रॉली में पांच से छह हजार ईंटों को भरकर खुले-आम वाहनों को तेजरफ्तार में सड़क पर दौड़ाया जा रहा है। इसके अलावा मौरंग/बालू से भरे ट्रक, ट्रॉली, पिकअप आदि वाहन भी बिना रोकटोक के सड़कों पर तेज रफ्तार दौड़ते हैं। ओवरलोड वाहनों की चपेट में आकर कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed