फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Abundance of mosquitoes in the city Increased risk of diseases

शहर में मच्छरों की भरमार बीमारियों का खतरा बढ़ा

Tue, 10 Mar 2015 05:37 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 10 Mar 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
Abundance of mosquitoes in the city Increased risk of diseases
शहर में सर्दी कम होने से मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। मोहल्लों में जलभराव और गंदगी मच्छरों को बढ़ने में मदद कर रही है। स्वास्थ्य विभाग या नगर पालिका ने रोकथाम लिए ठोस प्रयास नहीं किए हैं। इससे मलेरिया और फाइलेरिया का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

शहर के बाहरी मोहल्लों में जहां गंदे पानी के निकास की बेहतर व्यवस्था नहीं है वहीं इन बस्तियों में साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं है। शहर के मोहल्ला गंगोत्री कॉलोनी, काशीनगर का पूर्वी हिस्सा, शिवकॉलोनी, गोटैय्याबाग और नौरंगाबाद,  गोविंदनगर कॉलोनी आदि में गंदे पानी के निकास की बेहतर व्यवस्था नहीं है। इससे इन बस्तियों में गंदा पानी घरों के आसपास भरा रहता है। इन बस्तियों में खाली प्लाट भी गंदगी से पटे पड़े हैं। गंदे पानी का भराव और गंदगी मच्छरों के बढ़ने में मदद करती है। इससे शहर के बाहरी मोहल्लों में मच्छरों की भरमार हो गई है। इन मोहल्लों में सफाई कर्मी भी नियमित नहीं जाते हैं। कई मोहल्लों में आवारा सुअर भी घूमते मिल जाएंगे। मच्छरों के बढ़ने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

क्या हो सकती हैं बीमारियां
सीएमओ डॉ.वीएस चौहान ने बताया कि मच्छरों से मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू और जापानी इंसेफ्लाइटिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने लोगों को मच्छरों से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका ने शुरू कराई फॉगिंग
नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि शहर में मच्छरों के लिए फॉगिंग शुरू कर दी गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को छिड़काव कराने के लिए लिखा गया है।

शुरू कराया गया है छिड़काव
सीएमओ वीएस चौहान ने बताया कि मच्छरों को देखते हुए 24 फरवरी से शहर में छिड़काव शुरू करा दिया गया है मलेरिया विभाग की टीम ने मोहल्लेवार छिड़काव के लिए टीमें बनाई हैं। जो कार्यक्रम बनाया गया है उसके अनुसार 11 मार्च को मोहल्ला प्यारेपुर, 12 को ईदगाह, 13 को भुइफोरवानाथ, 16 को हाथीपुर उत्तरी, 17 को हाथीपुर कोठार, 18 को नौरंगाबाद, 19 को शमसेर नगर, 20 को नईबस्ती, 21 को बहादुरनगर, 23 को हिदायतनगर, 24 को द्वारिकापुरी मोहल्ले में छिड़काव कराया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed