फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Abhay Malla became the CO of Mitouli, the responsibility of the election cell to Aditya

अभय मल्ल बने मितौली के सीओ, आदित्य को चुनाव सेल की जिम्मेदारी

Thu, 30 Dec 2021 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Abhay Malla became the CO of Mitouli, the responsibility of the election cell to Aditya
प्रतीकात्मक
कई प्रभारी निरीक्षकों के भी कार्यक्षेत्र बदले
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। मंगलवार की शाम एसपी संजीव सुमन ने दो सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
हाल में सीओ मितौली बनाए गए आदित्य कुमार गौतम को सीओ चुनाव सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पुलिस लाइंस से अभय प्रताप मल्ल को सीओ मितौली बनाया है। अभय प्रताप मल्ल को अपराध रोकने में माहिर माना जाता है।
इसके अलावा हाल में लखनऊ से स्थानांतरण पर आए निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा को खीरी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा पलिया के प्रभारी निरीक्षक हरिकेश राय को रिवर्ट कर अपराध निरीक्षक गोला बनाया गया है।
विज्ञापन

निघासन के प्रभारी निरीक्षक रामलखन को मैलानी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं मैलानी के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव को निघासन का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस लाइंस से निरीक्षक प्रभातेश श्रीवास्तव को प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद बनाया गया है। गौरीफंटा में धीरज शुक्ला को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। शारदानरगर चौकी इंचार्ज कृपेंद्र सिंह को हटाकर उनके स्थान पर देवेंद्र कुमार को चौकी इंचार्ज बनाया गया है। एसआई टीटू कुमार को थाना खीरी से रोडवेज चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

83 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया
एएसपी अरुण कुमार सिंह ने यूपी 112 में तीन साल कार्यकाल पूरा कर चुके 83 पुलिसकर्मियों को निकालकर उन्हें पुलिस लाइन भेजा है। इनके स्थान की भरपाई के लिए विभिन्न थानों से 83 पुलिसकर्मियों को यूपी 112 में भेजा गया है। इस आदेश के बावजूद कई थानों से पुलिसकर्मियों की रवानगी नहीं हुई है, बल्कि स्थानांतरण रुकवाने की फिराक में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed