फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After getting assurance, the farmers ended their protest

Lakhimpur Kheri News: आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने समाप्त किया धरना

Mon, 21 Sep 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 21 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
After getting assurance, the farmers ended their protest
नायब तहसीलदार राम बालक को ज्ञापन देते किसान नेता। संवाद
पसगवां। विभिन्न मांगों को लेकर अजबापुर चीनी मिल गेट पर प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान मजदूर संगठन, भाकियू राष्ट्र शक्ति और जनशक्ति आर्मी के पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद सोमवार को धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


किसान संगठनों ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे धरना शुरू किया था। उनकी मांगों में आगामी पेराई सत्र के लिए 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करना, बरवर से अजवापुर वाया पतवन मुल्लापुर मार्ग का निर्माण पूरा कराना और चीनी मिल में ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों से आठ घंटे काम लेना शामिल था।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार राम बालक, चीनी मिल अधिकारियों और किसान नेताओं गुरपेज सिंह सिद्धू, सुखदेव सिंह, अनूप सिंह सिसौदिया व कुलदीप कनौजिया आदि के बीच वार्ता हुई। समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद किसान नेताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed