{"_id":"6ab16e9fae29a060b20e9ade","slug":"third-phase-of-admissions-begins-in-iti-chance-up-to-25-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-185599-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आईटीआई में तीसरे चरण के प्रवेश शुरू, 25 तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आईटीआई में तीसरे चरण के प्रवेश शुरू, 25 तक मौका
Mon, 21 Sep 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तीसरे चरण के प्रवेश शुरू हो गए हैं। चयनित अभ्यर्थी 25 सितंबर तक प्रवेश ले सकेंगे। छुट्टी के दिनों में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।
नोडल आईटीआई प्रधानाचार्य पीके शाक्यवार ने बताया कि तीसरे चरण में चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश संबंधित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में निर्धारित समय तक होंगे। लखीमपुर और फूलबेहड़ क्षेत्र के चयनित अभ्यर्थियों को राजकीय आईटीआई लखीमपुर में प्रवेश लेना होगा। चंदन चौकी, मोहम्मदी, कुंभी, धौरहरा और निघासन क्षेत्र के चयनित अभ्यर्थी अपने-अपने संबंधित आईटीआई में प्रवेश ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को मूल अभिलेखों की छायाप्रति जमा करनी होगी। चयन पत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और दो फोटो साथ लाने होंगे। बताया जा रहा है कि तीसरे चरण में सभी सीटों पर प्रवेश पूरे हो जाएंगे। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्रवेश का मौका नहीं मिलेगा।