गोला गोकर्णनाथ। नगर के लक्ष्मी नगर कॉलोनी स्थित आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर में बुधवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्राइमरी, जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग से आरव पटेल प्रथम, अंश राठौर द्वितीय, जूनियर वर्ग में सिमरन शर्मा प्रथम, काजल पांडे व सुशांत वर्मा द्वितीय, अलीशा बानो तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में इंद्रजीत वर्मा प्रथम, अनिल कुमार सक्सेना व मोहित सिंह द्वितीय, शिफा बानो तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य राजेश कश्यप ने विजेताओं का उत्साहवर्धन कर पुरस्कृत किया। इस मौके पर शिप्रा वर्मा, रचना कश्यप, प्रिंसी कटियार, सोहिनी गुप्ता, सुनेहा वर्मा, काजल वर्मा आदि मौजूद रहे।