{"_id":"6a88a956368f980c6f0ccef7","slug":"aaradhya-and-anushka-of-lakhimpur-will-participate-in-the-divisional-level-science-symposium-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-182968-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में लखीमपुर की आराध्या और अनुष्का लेंगी हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में लखीमपुर की आराध्या और अनुष्का लेंगी हिस्सा
Sat, 22 Aug 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के तत्वावधान में मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 22 अगस्त को आंचलिक विज्ञान नगरी, अलीगंज लखनऊ में होगी। इसमें लखीमपुर खीरी से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त एबलान पब्लिक स्कूल निघासन की कक्षा 10 की छात्रा आराध्या वर्मा और द्वितीय स्थान प्राप्त डॉ. बीआर आंबेडकर इंटर कॉलेज लखीमपुर की कक्षा नौ की छात्रा अनुष्का मित्रा प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मंडल डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष संगोष्ठी का विषय ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां’ रखा गया है। इसमें लखनऊ मंडल के छह जिलों लखीमपुर खीरी, लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर और रायबरेली के जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
मंडल स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय संगोष्ठी के लिए होगा। राज्य स्तरीय आयोजन 11 सितंबर को प्रयागराज और राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी 30 अक्टूबर को राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र दिल्ली में होगी।