{"_id":"66b27a50ca208109620778c4","slug":"aadhar-card-immense-problems-for-applicants-claims-baseless-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-126482-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधारकार्ड : आवेदकों को दिक्कतें अपार... दावे निराधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधारकार्ड : आवेदकों को दिक्कतें अपार... दावे निराधार
विज्ञापन
इंसान अली
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आधार कार्ड बनवाने और संशोधन में आवेदकों के पसीने छूट रहे हैं। तीन से चार दिन की दौड़ और एक से दूसरे आधार केंद्र के चक्कर भी काम नहीं आ रहे हैं। शहर और कस्बों के आधार केंद्रों पर सुबह से देर शाम तक आवेदकों की भीड़ नजर आती हैं। महिला-पुरुष और बच्चे बैंक, डाकघर और कॉमन सर्विस सेंटर के बाहर डेरा जमाए रहते हैं। उधर, आधार में संशोधन के निर्देश ने भी लोगों को परेशान कर रहा है।
राशन कार्ड की केवाईसी, छात्रों और अभिभावकों के खाते में आधार लिंक कराने और अन्य योजनाओं में आधार की अनिवार्यता ने शहर और कस्बों के आधार केंद्रों पर आवेदकों की भीड़ बढ़ा दी है। सुबह छह से शाम छह बजे के बाद तक आधार आवेदकों की भीड़ बैंक और कॉमन सर्विस सेंटर के बाहर दिखती है। टोकन की मारामारी होती है। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी आवेदकों को मायूस लौटना पड़ता है।
आधार केंद्रों पर भीड़ और आवेदकों की दिक्कतों का एक बड़ा कारण बैंक और डाकघर में काउंटरों की कमी भी है। अधिकांश बैंकों ने आधार कार्ड के काउंटर बंद कर दिए हैं। यही हाल डाकघरों का है। मंगलवार को शहर की ओवरसीज बैंक के बाहर आवेदकों की भीड़ लगी थी। कई लोग संशोधन के लिए परेशान थे। यही हाल खमरिया, धौरहरा, गोला और अन्य स्थानों के आधार केंद्रों का है।
विज्ञापन
पांच दिन से लगा रहे दौड़, नहीं बना आधारकार्ड
दो बच्चों का आधारकार्ड बनवाना है। पांच दिन से दौड़ लगा रहे हैं। शहर के कई आधार केंद्रों के चक्कर लगा लिए। ओवरसीज बैंक के आधार काउंटर पर आए थे। यहां भी टोकन नहीं मिल पाया। कल सुबह फिर लाइन लगाएंगे।
- सदाअत अली, मदारपुर
तीन दिन से केंद्रों के लगा रहे चक्कर
बच्चों का आधार बनवाने को तीन दिन से चक्कर काट रहे हैं। सभी केंद्रों पर जाकर देख लिया, आधार अब तक नहीं बना। यहां भी आधारकार्ड नहीं बन पाया है।
- इंसान अली
राशनकार्ड केवाईसी की वजह से बढ़ी भीड़
ओवरसीज बैंक के आधार काउंटर पर मौजूद कर्मचारी सूरज ने बताया कि राशन कार्ड केवाईसी की वजह से भीड़ बढ़ी है। छात्रों के आधार भी बन रहे हैं। एक दिन में 35 से 40 आधार ही बनते और संशोधित हो पाते हैं। भीड़ अधिक जुट रही है।