फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aadhaar stalls free travel for elderly women in roadways buses

Lakhimpur Kheri News: आधार ने अटका दिया रोडवेज बसों में बुजुर्ग महिलाओं का मुफ्त सफर

Mon, 07 Sep 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 07 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar stalls free travel for elderly women in roadways buses
लखीमपुर खीरी। रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है, लेकिन आधार कार्ड में जन्मतिथि दर्ज न होने से कई बुजुर्ग महिलाओं के सामने मुफ्त सफर का लाभ लेने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

उम्र की स्पष्ट पुष्टि न होने पर परिचालक भी असमंजस में पड़ रहे हैं। ऐसे में कई मामलों में टिकट बनाना पड़ रहा है। लखीमपुर, गोला, सीतापुर, शाहजहांपुर आदि डिपो की बसों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। कई बुजुर्ग महिलाओं के आधार कार्ड पर जन्मतिथि दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ आधार कार्ड में जन्मतिथि के स्थान पर केवल उम्र या जन्म वर्ष दर्ज है। वहीं, कुछ आधार कार्ड में जन्मतिथि का विवरण ही उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने 30 अगस्त से 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। यात्रा के दौरान उम्र की पुष्टि के लिए आधार कार्ड मान्य है। ऐसे में आधार में जन्मतिथि न होने पर परिचालकों के सामने उनकी वास्तविक उम्र के सत्यापन को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है।

सीतापुर डिपो के परिचालक संतोष ने बताया कि कई बुजुर्ग महिलाएं उम्रदराज दिखाई देती हैं, लेकिन उनके पास ऐसा दस्तावेज नहीं होता, जिससे 60 वर्ष की उम्र पूरी होने की स्पष्ट पुष्टि हो सके। शाहजहांपुर डिपो के परिचालक सुरेश सिंह ने बताया कि उम्र का सत्यापन किए बिना मुफ्त यात्रा की अनुमति देना हमारे लिए जोखिम भरा है।
आरएम गौरव वर्मा ने बताया कि इस तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे में आधार संशोधन से जन्मतिथि पूरी लिखा लें, ताकि आगे दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed