{"_id":"5f2d8fb08ebc3e61e34d6275","slug":"a-young-man-who-broke-a-leaf-by-climbing-a-tree-died-of-electrocution-lakhimpur-news-bly415487817","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़ रहे युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़ रहे युवक की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)। थाना खीरी के नकहा क्षेत्र में बकरी के लिए पेड़ पर चढ़कर पत्ते काट रहा युवक हाईटेंशन लाइन से उतरे करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
सीतापुर जिले के गांव मझरी निवासी 26 वर्षीय जियाउल्ला पुत्र अशर्फी गांव बिलौहरा के निकट एक पेड़ पर चढ़कर बकरी के लिए पत्ते तोड़ रहा था। पेड़ के पास से ही हाईटेंशन लाइन के तार निकले थे। पत्तो की एक डाल तारों में छू गई। इससे डाल में करंट उतर आया। करंट लगने से जियाउल्ला पेड़ पर ही झुलस गया और उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने बताया कि मृतक जियाउल्ला मोटर मैकेनिक का कार्य करता था। सूचना पर पहुंचे नकहा चौकी इंचार्ज सतीश द्विवेदी ने शव पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। संवाद