फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man was hit by a stick while trying to intervene in a fight, and died during treatment

Lakhimpur Kheri News: मारपीट में बीचबचाव के दौरान युवक को लगी लाठी, इलाज के दौरान मौत

Fri, 06 Mar 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 06 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
A young man was hit by a stick while trying to intervene in a fight, and died during treatment
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के गांव नौसरजोगी में शुक्रवार की दोपहर दो युवकों के बीच हो रहे विवाद और मारपीट में बीचबचाव करने गए रामसेवक (45) लाठी लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने फिलहाल पांच लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना में आगे धाराएं तरमीम की जाएंगी। पुलिस के मुताबिक, गांव नौसरजोगी में झगड़ा अरविंद और विपिन के बीच हो रहा था। रामसेवक ने अपने घर के सामने हो रही मारपीट और गाली-गलौज का जब विरोध किया और बीच-बचाव की कोशिश की तो विपक्षियों ने रामसेवक पर भी हमला कर दिया। इस बीच अरविंद पर हमला करने के चक्कर में किसी की लाठी रामसेवक के सिर पर जा लगी। इससे उनके सिर से रक्तस्राव होने लगा। घटना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। साथ ही रामसेवक व अन्य घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुआ में भेजा। जहां से मेडिकल परीक्षण व इलाज के लिए सभी को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रामसेवक की मौत हो गई। एसओ भीरा रोहित दुबे ने बताया कि घटना में मारपीट की प्राथमिकी दर्जकर रामसेवक को बिजुआ सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया। कुछ देर उपचार चलने के बाद रामसेवक की मृत्यु हो गई। एसओ ने बताया कि दर्ज की गई प्राथमिकी में नीरज, अवतेश, अरविंद, विपिन के अलावा एक अन्य को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed