Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man climbed a tower with poison to get the land registered in his name

Lakhimpur Kheri News: जमीन अपने नाम कराने की जिद में जहर लेकर टावर पर चढ़ा युवक

Sat, 14 Nov 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
A young man climbed a tower with poison to get the land registered in his name
मोबाइल टॉवर पर चढ़ा राजू। संवाद
निघासन। सिंगाही थाना क्षेत्र के ऐली गांव में पारिवारिक संपत्ति विवाद से परेशान राजू यादव शुक्रवार दोपहर जहर की पुड़िया लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने अपने नाम जमीन की रजिस्ट्री कराने की मांग करते हुए ऊपर से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद तहसीलदार के समझाने और पिता की ओर से जमीन देने का आश्वासन मिलने पर वह नीचे उतरा।
विज्ञापन

तेजबहादुर का बड़ा बेटा राजू यादव है। उसका पिता और चार भाइयों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी मामले में उसने बृहस्पतिवार शाम सिंगाही पुलिस को प्रार्थना पत्र भी दिया था। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

वीडियो में राजू ने पुलिस और राजस्व विभाग पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि पिता जमीन बेच रहे हैं, जबकि उसके परिवार में दो बच्चे हैं और बड़ी बेटी शादी योग्य है। इसके बावजूद उसे परिवार का सहयोग नहीं मिल रहा है। उसने नौरंगाबाद क्षेत्र के लेखपाल के मुंशी पर जमीन संबंधी काम कराने के नाम पर 20 हजार रुपये लेने और इसके बाद फोन न उठाने व काम न कराने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सिंगाही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। करीब साढ़े तीन घंटे बाद तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उनके समझाने और पिता की ओर से जमीन देने का आश्वासन मिलने पर राजू अपराह्न करीब पौने चार बजे नीचे उतर आया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
बताया जाता है कि इसी विवाद को लेकर राजू 17 जून को भी मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। उस समय भी अधिकारियों ने उसे समझाकर नीचे उतारा और विवाद सुलझाने का आश्वासन दिया था, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका।

एसडीएम भावना विमल ने बताया कि तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी को मौके पर भेजा गया था। राजस्व कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल टॉवर पर चढ़ा राजू। संवाद

मोबाइल टॉवर पर चढ़ा राजू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed