{"_id":"6555135491e24f8631051334","slug":"a-woman-standing-on-the-roadside-was-crushed-by-a-container-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-9489-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़क किनारे खड़ी महिला को कंटेनर ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़क किनारे खड़ी महिला को कंटेनर ने कुचला
विज्ञापन
उचौलिया। गुरुद्वारा मार्केट में पुलिस चौकी के नवीन भवन के सामने सड़क किनारे खड़ी महिला को कंटेनर ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला को कुचल कर भाग रहे कंटेनर को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया।
कस्बे की गुरुद्वारा मार्केट में रहने वाले करनैल सिंह की पत्नी स्वर्ण कौर (60) बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे हाईवे के किनारे पुलिस चौकी के नवीन भवन के सामने खड़ीं थी। इसी समय सीतापुर की ओर से आए तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने स्वर्ण कौर को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला को कुचलने से पहले कंटेनर ने हाईवे के किनारे खड़े सूखे पेड़ की डाल में टक्कर मारी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बात की। स्वर्ण कौर की बेटियों और बेटे के आने के इंतजार में उनका शव शाम तक सील नहीं किया गया।
मौत बनकर आया कंटेनर, परिजनों में मातम
भैया दूज पर बहन की मौत से भाई परमजीत, बख्शीश उर्फ बिट्टू और बल्देव सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।
कस्बे की नई बस्ती में रहने वाले सरदार साधू सिंह की बेटी स्वर्णकौर की शादी सीतापुर जिला में हुई थी। काफी दिनों से वह गुरुद्वारा मार्केट में पुलिस चौकी के नवीन भवन के पास मकान बनाकर पति करनैल के साथ रह रही थीं। उनकी तीन बेटियां हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। बेटे हरप्रीत उर्फ हैप्पी की शादी भी हो चुकी है। बुधवार को वह अपने साले को भेजने अपनी ससुराल शाहजहांपुर के कस्बा खुटार गया था। स्वर्णकौर की छोटी बहन वीर कौर सड़क के दूसरी ओर रहती हैं। मृतक स्वर्ण कौर अपनी छोटी बहन वीर कौर और सड़क के दूसरी ओर रहने वाले अन्य परिचितों के यहां जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी तेज रफ्तार कंटेनर ने उनको रौंद दिया।