फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A woman died after being crushed under sugarcane that fell due to a burst truck tyre

Lakhimpur Kheri News: ट्रक का टायर फटने से गिरे गन्नों के नीचे दबकर महिला की मौत

Wed, 18 Mar 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
A woman died after being crushed under sugarcane that fell due to a burst truck tyre
सुनीता। फाइल फोटो
धौरहरा (खीरी)। ढखेरवा-धौरहरा मार्ग पर दहौरा पुल के पास बुधवार दोपहर ओवरहाइट गन्ना भरे ट्रक का टायर फटने से हुए हादसे में एक महिला की जान चली गई। पैदल जातीं काजीपुरवा के कमलेश की पत्नी सुनीता (35) की गन्ने के नीचे दबकर मौत हुई तो अन्य लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ऐरा चीनी मिल के क्रय केंद्र से गन्ना भरकर गोविंद शुगर मिल जा रहा ट्रक करीब 12 बजे दहौरा पुल के पास पहुंचा, तभी अचानक टायर फट गया। इससे ट्रक एक ओर झुक गया और बॉडी फटने से गन्ना सड़क किनारे जा रहे लोगों पर गिर पड़ा।
विज्ञापन




हादसे में सुनीता के साथ शिवांगी (12) पुत्री कमलेश और सलीम (25) पुत्र हबीब निवासी पठान वार्ड गन्ने के नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकालकर सीएचसी धौरहरा भेजा। वहां से सुनीता को ओयल स्थित जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। शिवांगी और सलीम को आईं हल्की चोटें का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद हरदुहा पुल पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने जेसीबी से सड़क पर बिखरे गन्ने को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

सुनीता। फाइल फोटो

सुनीता। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed