फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A war against drugs... a ten day campaign will run

Lakhimpur Kheri News: एक युद्ध नशे के विरुद्ध... चलेगा दस दिनी अभियान

Sat, 13 Jan 2024 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
A war against drugs... a ten day campaign will run
नशा के ​खिलाफ अफसरों व कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए सीएमओ- स्रोत स्वास्थ्य विभाग
लखीमपुर खीरी। नशा युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। युवाओं में नशे की बढ़ती लत को रोकने के लिए जिले में ''''एक युद्ध नशे के विरुद्ध'''' अभियान चलाया जाएगा। 10 दिनों तक चलने वाले जागरूकता अभियान में युवाओं को नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही नशा न करने के लिए शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि यह अभियान 23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस की जयंती तक चलाया जाएगा। इसमें जिलेभर के स्वास्थ्य विभाग अधिकारी, कर्मचारी लोगों को शपथ दिलाएंगे। वह स्वयं भी नशे से दूर रहकर आम जनमानस खास कर युवाओं को दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। सीएमओ ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। नशा चाहे किसी भी तरह का हो। इसमें तंबाकू, पुड़िया-पान, शराब, बीड़ी, सिगरेट, खैनी, गुटका आदि सभी प्रकार का नशा घातक है।
विज्ञापन

नशा शारीरिक व मानसिक रूप के साथ ही आर्थिक रूप से युवा पीढ़ी बर्बाद करता है। ऐसे में इससे दूर रहकर सभी परेशानियों से भी बचा जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान सीएमओ ने सभी को शपथ दिलाई। इस दौरान एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ. धनीराम भार्गव, डिप्टी सीएमओ डॉ. लालजी पासी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed