{"_id":"67f2c2f3559f1630990ca5f3","slug":"a-villager-fell-into-the-river-after-slipping-no-trace-found-even-after-24-hours-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-142906-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पैर फिसलने से नदी में गिरा ग्रामीण, 24 घंटे बाद भी नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पैर फिसलने से नदी में गिरा ग्रामीण, 24 घंटे बाद भी नहीं चला पता
विज्ञापन
तलाश के दौरान मोहाना नदी पर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
तिकुनिया। नाव के इंतजार में खड़े एक व्यक्ति का पैर फिसल जाने से वह मोहाना नदी के गहरे पानी में चला गया। स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की, लेकिन 24 घंटे बाद भी सफलता नहीं मिली है। इसके चलते परिजन सहित लोग परेशान हैं।
गांव बरसोला कलां निवासी सफरुद्दीन ने बताया, उनके पिता कमरुद्दीन शनिवार को मोहाना नदी के पार स्थित गांव चौगुर्जी में बकाया पैसा लेने गए थे। वापस आते समय रात 10 बजे मोहाना नदी के किनारे स्टीमर के इंतजार में खड़े थे। इसी बीच उनका पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में चले गए। लोगों ने देखा तो खोजबीन करने लगे, लेकिन उनका पता नहीं चला।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रविवार को गोताखोरों ने तलाश शुरू की। रविवार को 12 बजे तक उनका पता नहीं लगा। एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि एनडीआरएफ टीम को सूचना दी जा चुकी है। जल्दी ही उन्हें खोज लिया जाएगा।