{"_id":"6a1b21dcc476780727098717","slug":"a-two-kilometer-long-flyover-will-increase-the-speed-of-gola-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-176340-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोला की रफ्तार बढ़ाएगा दो किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोला की रफ्तार बढ़ाएगा दो किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर
Sat, 30 May 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 30 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
गोला में मोहम्मदी मार्ग बाईपास चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। मोहम्मदी मार्ग स्थित लखीमपुर-खुटार बाइपास चौराहे पर डेढ़ अरब रुपये से अधिक की लागत से दो किलोमीटर लंबे फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो गया है। परियोजना से शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होने के साथ जाम और सड़क दुर्घटनाओं की समस्या कम होने की उम्मीद है।
मोहम्मदी बाइपास चौराहे के मध्य बिंदु से लखीमपुर और खुटार दिशा में एक-एक किलोमीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंपी गई है। परियोजना को वर्ष 2027 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत गोला देहात में सिकंदराबाद मार्ग और बाइपास मार्ग के बीच निर्माण स्थल पर भूमि समतलीकरण का कार्य शुरू हो गया है। विधायक अमन गिरि ने उत्तर प्रदेश जल निगम के एई एसके वर्मा, जेई निशांत कनौजिया और जेई धर्मेंद्र गिरि के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान गोपाल कृष्ण शुक्ल, केके शुक्ला, सुरेंद्र शर्मा, भोली गिरि और पंकज कोहली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़े नालों का भी होगा निर्माण-- -- -
परियोजना के तहत फ्लाईओवर के दोनों ओर साढ़े नौ-नौ मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनाई जाएगी। जल निकासी के लिए दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़े नालों का निर्माण भी होगा। आधुनिक मानकों के अनुरूप तैयार होने वाला यह फ्लाईओवर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देगा।लखीमपुर, खुटार, मोहम्मदी और शहर की ओर से आने वाले वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनती है। कई सड़क हादसों में लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसे में फ्लाईओवर बनने से यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम होने की उम्मीद है।