फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A tree fell in front of SP Bungalow Church, the road remained closed for eight hours

Lakhimpur Kheri News: एसपी बंगला चर्च के सामने गिरा पेड़, आठ घंटे बंद रहा मार्ग

Tue, 16 Jul 2024 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
A tree fell in front of SP Bungalow Church, the road remained closed for eight hours
लखीमपुर खीरी। शहर में सोमवार तड़के चली तेज हवा से हिदायतनगर चौराहा के पास पुराना एसपी बंगला चर्च के सामने विशालकाय पेड़ बिजली खंभे को साथ लेकर गिर गया। इससे रास्ता बंद हो गया। करीब आठ घंटे रास्ता बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई। बिजली खंभा गिरने से इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई। इससे लोग गर्मी में बेहाल रहे।
विज्ञापन

गनीमत रही कि पेड़ और खंभा गिरने के दौरान कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे तक तक पेड़ को रास्ता से हटाया जा सके। यह शहर का मुख्य मार्ग है। इससे पीडब्ल्यूडी के अफसरों को भी आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। राहगीरों ने गंतव्य तक पहुंचने के लिए गलियों का सहारा लिया। सोमवार दोपहर वन विभाग की टीम ने पेड़ कटवाया और नगर पालिका की टीम ने मलबा हटाया। इसके बाद रास्ता खुल पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed