{"_id":"687a861357e7c99efe08939a","slug":"a-tigress-entered-the-farmers-house-and-killed-the-calf-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-150929-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: किसान के घर में घुसी बाघिन ने बछिया को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: किसान के घर में घुसी बाघिन ने बछिया को मार डाला
विज्ञापन
फरेंदा गांव घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद।
बांकेगंज। गोला वन रेंज क्षेत्र के फरेंदा नं. 1 गांव में किसान राम स्वरूप के घर में घुसी बाघिन ने खूंटे से बंधी बछिया पर हमला कर मार डाला और उसे घसीटकर गन्ने के खेत में ले गई।
मैलानी और गोला रेंज की सीमा पर स्थित बरौंछा नाला क्षेत्र में चार महीने से सक्रिय बाघिन पांच दिन से नजर नहीं आ रही थी। बृहस्पतिवार रात जंगल से निकलकर वह फरेंदा नं.1 गांव निवासी किसान राम स्वरूप के घर में घुस गई। खूंटे से बंधी बछिया पर हमला कर उसे मार डाला। उसके चिल्लाने की आवाज पर जागे परिजनों के शोरगुल करने पर वह उसे घसीटकर गांव के पास गन्ने के खेत में चली गई। शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची गोला रेंज के वन कर्मियों की टीम ने किसान के घर में पगचिह्न देखकर बाघिन की मौजूदगी की पुष्टि की, लेकिन उसका शव बरामद नहीं हो सका।
आबादी के पास बाघिन की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रंट नंबर 11 प्रधान रितु रंजना गौतम, पूर्व प्रधान शेर सिंह, अमित सिंह, ब्रज किशोर मिश्रा, अनिल आदि का कहना है कि चार महीने से बरौंछा नाला क्षेत्र में बाघिन डेरा जमाए बैठी है। इस दौरान वह मैलानी और गोला वन रेंज क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक गांवाें में मंडरा रही है। इस बीच वह एक बालक को मारने के साथ ही चार दर्जन से अधिक पालतू पशुओं को अपना निवाला बना चुकी है। बावजूद इसके वन विभाग उसे पकड़ नहीं पा रहा है।