फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A tiger trapped in a swamp covered a distance of 1.70 km in 24 hours

Lakhimpur Kheri News: दलदल में फंसे बाघ ने 24 घंटे में तय की 1.70 किमी दूरी

Sun, 04 Oct 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 04 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
A tiger trapped in a swamp covered a distance of 1.70 km in 24 hours
नाव के जरिए दलदल में फंसे बाघ की निगरानी करती वन कर्मियों की टीम। स्त्रोत- वन विभाग।
बांकेगंज (खीरी)। शारदा नदी का जलस्तर घटने के बाद दलदल में फंसा बाघ अब धीरे-धीरे जंगल की ओर बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में उसने 1.70 किलोमीटर की दूरी तय की है। जंगल अब करीब एक किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन

हालांकि, रास्ते में जमा कीचड़ वन विभाग के लिए बाघ को सुरक्षित रेस्क्यू करने में सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। गोला वन रेंज की बिजुआ बीट में बेल्हा सिकटिहा गांव के पास ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर दलदल में फंसे बाघ को देखा था। सूचना पर वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और उसकी निगरानी शुरू की। शारदा नदी का जलस्तर घटने से काफी दूरी तक कीचड़ जमा है। इस कारण मौके पर न तो पिंजरा लगाया जा सकता है और न ही बाघ को बेहोश किया जा सकता है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीमें नाव और ड्रोन के जरिये बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं। रविवार सुबह उड़ाए गए ड्रोन में बाघ गांव के पास गन्ने के खेत में दिखाई दिया। निगरानी में पता चला कि वह घटना स्थल से 1.70 किलोमीटर दूर जंगल की ओर बढ़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनाधिकारियों के अनुसार बाघ जंगल से रास्ता भटककर इस क्षेत्र में पहुंचा है। उसे सुरक्षित तरीके से प्राकृतिक वास की ओर भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं।
--------------
बाघ के लिए भोजन की कमी नहीं
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ तापस मिहिर ने बताया कि बाघ के भोजन के लिए क्षेत्र में हिरण और जंगली सूअर पर्याप्त संख्या में हैं। बाढ़ की वजह से पानी भी पर्याप्त है। बाघ जहां फंसा है, वहां से करीब 1000 मीटर तक दलदल है। उसकी निगरानी के लिए दो कैमरे लगा दिए गए हैं और दो कैमरे सुबह लगाए जाएंगे। वन कर्मियों की टीमें गठित कर बाघ की 24 घंटे लगातार निगरानी की जा रही है। एक टीम बाघ से ही थोड़ा दूर माैजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed