{"_id":"68b9cf740fde92d820090342","slug":"a-tiger-pounced-on-a-young-man-farmers-chased-him-away-and-saved-his-life-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-154868-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: युवक पर झपटा बाघ, किसानों ने खदेड़कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: युवक पर झपटा बाघ, किसानों ने खदेड़कर बचाई जान
Thu, 04 Sep 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
बाघ के हमले में घायल मुकेश। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। गोला वन रेंज की पूर्वी बीट के गांव दौलतगंज निवासी पप्पू (25) पुत्र मुकेश पर बृहस्पतिवार सुबह झाड़ियों में छिपे बैठे बाघ ने झपट्टा मार दिया। पड़ोस में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बाघ मुकेश को छोड़कर जंगल में चला गया।
घायल अवस्था में मुकेश को गोला सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेंजर संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला है कि युवक जंगल में धरती के फूल लेने गया था। मौके पर टीम को भेजा गया है। जंगल में प्रवेश पर मनाही की गई है।