फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A tiger from the Malani Range forest killed a calf

Lakhimpur Kheri News: मैलानी रेंज के जंगल से आए बाघ ने बछड़े को मार डाला

Fri, 23 May 2025 10:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
A tiger from the Malani Range forest killed a calf
सीएचसी में हो रहा घायल कालिका का इलाज। ग्रामीण
बांकेगंज। मैलानी रेंज के जंगल से निकले बाघ ने घर के बाहर खूंटे से बंधे बछड़े पर हमला कर उसे मार डाला। ग्रामीणों के शोर-गुल मचाने पर बाघ गन्ने के खेतों की ओर चला गया।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) बफरजोन मैलानी रेंज की जटपुरा बीट के जंगल से निकलकर बाघ शाम सात बजे चहलकदमी करता हुआ हरदुआ फार्म की आबादी में पहुंच गया। जहां उसने गांव निवासी कमलेश कुमार के घर के बाहर खूंटे से बंधे बछड़े हमला कर उसे मार डाला। यह देख घरों में मौजूद ग्रामीणों के होश उड़ गए। उनके शाेर-गुल मचाने पर वह गन्ने के खेतों की ओर चला गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम को मौके पर बछड़े का अधखाया शव मिला।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों का कहना है कि ढाका, कुकरा और हरदुआ गांवों में दो दिन के अंतराल में बाघ ने तीन ताबड़तोड़ हमले कर तीन पशुओं को मार डाला है। बकरा और गाय का शिकार करने के बाद बाघ ने ढाका गांव के पास डेरा जमा लिया है। आबादी के आसपास शुक्रवार को भी बाघ की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के पास बाघ होने से ग्रामीण दहशत में हैं। वह खेतों की ओर नहीं जा पा रहे हैं। इस वजह से फसलों की रखवाली के साथ सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है। रेंजर मैलानी साजिद हसन ने बताया कि बछड़े के अधखाये शव को दफना दिया गया है। निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए।





चारा काट रहा किसान तेंदुए के हमले में घायल



खमरिया। थाना ईसानगर क्षेत्र में ग्राम सभा सिंगावर मजरा बेजरी के पास शुक्रवार को खेत में चारा काट रहा किसान तेंदुए के हमले में घायल हो गया। घायल का उपचार सीएचसी में किया जा रहा है।




किसान कालिका प्रसाद ने बताया कि वह अपने खेत में चारा काट रहे थे। इस दरमियान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। वह बमुश्किल वहां से शोर करते हुए भागे। आसपास के लोगों ने इकट्ठा होकर शोर किया। इससे तेंदुआ पड़ोस में मक्के के खेत में जाकर छिप गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग को सूचित किया लेकिन वनकर्मी वहां नहीं गए। संवाद

सीएचसी में हो रहा घायल कालिका का इलाज। ग्रामीण

सीएचसी में हो रहा घायल कालिका का इलाज। ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed