फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A tiger came in front of a farmer who was plowing in Tikona Farm.

Lakhimpur Kheri News: तिकोना फार्म में जोताई कर रहे किसान के सामने आया बाघ

Fri, 24 Jan 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A tiger came in front of a farmer who was plowing in Tikona Farm.
मझगईं के तिकोना फार्म में बाघ के मिले पगचिन्ह। संवाद
मझगईं। क्षेत्र के तिकोना फार्म में खेत की जुताई कर रहे एक किसान के सामने अचानक बाघ आ गया। जिसके बाद किसान ने भागकर अपनी जान बचाई। आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने ट्रैक्टर के हाॅर्न बजाने शुरू कर दिए। शोर सुनकर बाघ गहरा पुल की तरफ चला गया।
विज्ञापन


कस्बा के मजरा तिकोना फार्म निवासी बलदीप सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम वह अपने झाले के करीब ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहे थे। तभी सामने खेत में एक बाघ आ गया और उसको देखकर उनके होश उड़ गए। जुताई बंद कर तेज हाॅर्न बजाते रहे। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने भी हाॅर्न बजाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

तेज आवाज सुनकर बाघ गहरा पुल की तरफ चला किया। बाघ की आमद से आसपास के किसानों और ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। किसान बलदीप सिंह ने बताया कि सूचना वन विभाग को नहीं दी है। क्योंकि सूचना देने पर भी कुछ नहीं होता। वन्यजीव लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। मझगईं वन विभाग के रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि बाघ आने की सूचना नहीं मिली है। फिर भी स्टाफ को अलर्ट कर दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed