{"_id":"67e5901f45c017f4ef09f336","slug":"a-tiger-attacked-a-woman-working-in-the-field-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-142205-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खेत में काम कर रही महिला पर बाघ ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खेत में काम कर रही महिला पर बाघ ने किया हमला
विज्ञापन
खीरी टाउन। नकहा चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सकेथू के खेत में काम करने वाली एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला के चेहरे पर गहरे जख्म आए हैं। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।
किसान अरुण कुमार वर्मा के खेत में बृहस्पतिवार को गन्ना छिलाई का कार्य चल रहा था। गांव निवासी 50 वर्षीय मुन्नी देवी भी काम कर रही थीं। तभी अचानक खेत से निकल कर बाघ ने महिला पर हमला कर घायल कर दिया। बाघ के हमले से महिला का चेहरा पूरी तरह से घायल हो गया।
खेत में मौजूद अन्य लोगों के शोर मचाने पर बाघ भाग गया। महिला पर बाघ के हमले से क्षेत्रीय लोगों में दहशत बनी हुई है। रेंजर शारदा नगर अभय कुमार मल्ल, फॉरेस्टर अशोक कुमार शुक्ला सहित अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंच गए और लोगों को खेत की तरफ न जाने की सलाह दी है। संवाद