फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   girl entering library being was physically harassed by man in Lakhimpur kheri

UP: लखीमपुर खीरी में लाइब्रेरी में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Sep 2025 04:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 24 Sep 2025 04:39 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। एक युवक ने दुस्साहस दिखाते हुए लाइब्रेरी में घुसकर छात्रा को गलत नीयत से दबोच लिया। छात्रा के चीखने पर लाइब्रेरी संचालक ने उसे बचाया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।  

विज्ञापन
girl entering library being was physically harassed by man in Lakhimpur kheri
लाइब्रेरी में आरोपी (लाल घेरा) - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने लाइब्रेरी के अंदर एक छात्रा को बुरी नीयत से दबोच लिया। छात्रा ने हिम्मत दिखाकर चिल्लाना शुरू कर दिया। साथ ही उसके चंगुल से छूटकर लाइब्रेरी संचालक के चैंबर में पहुंचकर खुद को बचाया। घटना से जुड़ा सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी वायरल हुआ है, जिसमें मनचला लाइब्रेरी के अंदर जाता साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कोर्ट भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 9:20 बजे छात्रा एक लाइब्रेरी जा रही थी। आरोप है कि गली में पहुंचते ही एक युवक उसका पीछा करते हुए लाइब्रेरी तक पहुंच गया। छात्रा के घुसते ही युवक भी अंदर दाखिल हुआ। उसने छात्रा को दबोचने का प्रयास किया। इस पर छात्रा घबरा गई और चिल्लाकर भागी। छात्रा वह लाइब्रेरी संचालक के चैंबर में पहुंची और पूरी बात बताई।
विज्ञापन


छात्रा के परिजनों ने दी तहरीर 
युवक भी संचालक के चैंबर तक पहुंच गया और छात्रा को अपना दोस्त बताने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो संचालक ने किसी तरह युवक को लाइब्रेरी से बाहर किया। मनचला बिना किसी डर के लाइब्रेरी के अंदर काफी देर तक टहलता रहा। कुछ देर बाद वह खुद ही चला गया। घबराई छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन भी पहुंचे, जहां से वह सीधे कोतवाली आए और युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: सपा में रहेंगे या बसपा में जाएंगे? इस सवाल पर आजम खान ने दिया ये जवाब

आरोपी को भेजा गया जेल 
पूरा मामला लाइब्रेरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि आरोपी की पहचान अमन उर्फ शहबाज निवासी नईबस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को उसे कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

सीओ सदर विवेक तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक ने लाइब्रेरी जा रही छात्रा का पीछा किया और उससे छेड़खानी की। पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed