फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A strict watch will be kept on those who infiltrate the forest for Katrua

Lakhimpur Kheri News: कटरूआ के लिए जंगल में घुसपैठ करने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

Sun, 02 Jul 2023 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
A strict watch will be kept on those who infiltrate the forest for Katrua
बाजार में बिकता कटरूआ।
बांकेगंज। बारिश के साथ ही दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के जंगलों में कटरूआ (जंगली फल) की बहार आ गई है। साल के पेड़ों के नीचे प्राकृतिक रूप से कटरूआ निकलने शुरू हो गए हैं। वन्यजीवों के अलावा इंसानों को भी ये बहुत पसंद हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी ने फील्ड कर्मियों को कटरूआ के लिए जंगल में घुसपैठ करने वालों पर कड़ी नजर रखने को कहा है।
विज्ञापन

बरसात शुरू होते ही दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी, भीरा, पलिया समेत दुधवा नेशनल पार्क के किशनपुर सेंक्चुरी और दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला,मोहम्मदी रेंज में साल के जंगल में कटरूआ निकलने लगता है। इसे हिरन, पाढ़ा, चीतल, भालू, बंदर, लंगूर आदि वन्यजीव बड़े चाव से खाते हैं। इससे उन्हें भरपूर प्राकृतिक प्रोटीन मिलता है।
विज्ञापन

वहीं इंसानों भी कटरूआ बहुत पसंद आता है। जैसे ही इसका सीजन शुरू होता है जंगल के आसपास बसे ग्रामीण वन क्षेत्र में घुसपैठ करके कटरूआ बीनने में जुट जाते हैं। कटरूआ बाजार में ऊंची कीमत पर बिकता है। इसके चलते गांव के लोग अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


800 से लेकर एक हजार रुपये प्रति किलो बिक रहा कटरूआ
तराई के जंगल में बरसात के मौसम में निकलने वाला कटरूआ इस समय जंगल से सटी बाजारों में आने लगा है। हालांकि बाजार में अभी यह काफी कम मात्रा में आ रहा है। भरपूर प्रोटीन से युक्त यह विशेष प्रकार का जंगली फल 800 से लेकर एक हजार रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। मंहगा होने के बाद भी लोग इसे बड़े शौक से खरीद रहे हैं। काले या सफेद रंग के गोल कंचे के आकार का यह कटरूआ बेहद पौष्टिक होता है। जंगल के आसपास बसे लोगों के लिए कटरूआ दो महीने रोजी-रोटी का जरिया बना रहता है। हालांकि जंगल में घुसकर कटरूआ बीनना प्रतिबंधित है, बावजूद इसके लोग कटरूआ बीनने के लिए जंगल में जाते हैं। इस पर अंकुश लगाना वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती होती है।


कटरूआ बीनने के लिए जंगल में घुसपैठ करने वालों पर वन कर्मियाें को कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। हिदायत के बाद भी यदि अवैध रूप से जंगल में जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- ललित वर्मा, एफडी,दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed