{"_id":"6a00cc4edfb78ae55608a03a","slug":"a-special-train-will-run-from-gorakhpur-to-ratlam-today-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-174777-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोरखपुर से रतलाम के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोरखपुर से रतलाम के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन
Sun, 10 May 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 10 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
मैलानी। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से मध्य प्रदेश के रतलाम तक अनारक्षित ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। एक फेरे के लिए संचालित यह ट्रेन सोमवार तड़के मैलानी होकर गुजरेगी। इससे मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे ने ट्रेन नंबर 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 10 मई को एक फेरे के लिए संचालित की थी। इसके बाद अब ट्रेन नंबर 09158 गोरखपुर-रतलाम स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन 11 मई को गोरखपुर से रात 8:30 बजे रवाना होकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल और सीतापुर होते हुए मैलानी तड़के 4:36 बजे पहुंचेगी। यहां से 4:41 बजे रवाना होकर पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली सिटी, कासगंज, हाथरस सिटी और मथुरा जंक्शन होते हुए तीसरे दिन रात एक बजे रतलाम पहुंचेगी।
ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव जिला मुख्यालय लखीमपुर में नहीं दिया गया है, जबकि पड़ोसी जनपद पीलीभीत में ठहराव रखा गया है। ऐसे में जिला मुख्यालय के यात्रियों को इस ट्रेन में सफर करने के लिए मैलानी जाकर सवार होना पड़ेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
ट्रेन में लगेंगे 20 कोच
गोरखपुर-रतलाम अनारक्षित स्पेशल ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के 18 कोच तथा एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिले से मुंबई के लिए नियमित ट्रेन चलाई जाए तो यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। जिले के काफी लोग मजदूरी के लिए मुंबई जाते हैं। इससे रेलवे की आय भी बढ़ सकती है।