Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A row of lamps on the ground, a shower of fireworks in the sky

Lakhimpur Kheri News: जमीन पर दीयों की कतार, आसमान में आतिशबाजी की बौछार

Mon, 09 Nov 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 09 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
A row of lamps on the ground, a shower of fireworks in the sky
शहर की अस्पताल रोड पर बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। दीपावली पर रविवार को शहर रोशनी से नहा उठा। मुख्य बाजारों, प्रतिष्ठानों, मोहल्लों और घरों को रंगीन बिजली की झालरों से सजाया गया। शाम ढलते ही हर ओर जगमगाहट दिखाई देने लगी। घरों की देहरी पर दीपों की कतार सजी तो आसमान आतिशबाजी के रंगों से चमक उठा।
विज्ञापन

रात होते ही शहर के विभिन्न इलाकों में पटाखों की गूंज सुनाई देने लगी। बच्चों ने फुलझड़ी और अनार जलाकर त्योहार मनाया तो युवाओं और बड़ों ने बड़े पटाखे और आसमानी रॉकेट छोड़े। देर रात तक आतिशबाजी का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

महिलाओं ने घरों और प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की गई। बाजारों में भी दीपावली की रौनक रही। पलियाकलां में मुख्य बाजार, स्टेशन रोड और सिनेमा रोड पर सुबह से चहल-पहल रही। खील, बताशे, मिठाई, फल और पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। घरों और प्रतिष्ठानों में दीप जलाए गए। प्रमुख मंदिरों में विशेष शृंगार और दीपदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ में भी लोगों ने घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना की। मझगईं कस्बे सहित नौगवां, बम्हनपुर, बेला, कोठिया और गंगापुरवा में घरों और मंदिरों को झालरों से सजाया गया। बेहजम की रुकनापुर ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने परंपरा के अनुसार अलाय-बलाय जलाकर गांव के बाहर देवी-देवताओं के जयकारे लगाए और परिक्रमा की। सोमवार को अमावस्या पर लखनापुर स्थित बालाजी मंदिर में दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया गया।
-------
500 बच्चों के साथ मनाई दीपावली, 250 परिवारों तक पहुंचाई खुशियां

निघासन। ब्लॉक प्रमुख हरप्रीत कौर और उनके पति अमनदीप सिंह ने नौरंगाबाद गांव स्थित आवास पर करीब 500 बच्चों के साथ दीपावली मनाई। बच्चों को मिठाई और उपहार वितरित किए। बिजुआ में पड़रिया तुला व्यापार मंडल अध्यक्ष रामजीत सिंह ने अपने पुत्र अनमोल सिंह और दिलप्रीत सिंह के साथ करीब 250 जरूरतमंद परिवारों को दीपावली की सामग्री बांटी। वहीं, रोटरी क्लब भीरा ने ''एक दीवाली खुशियों वाली'' अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, कपड़े और अन्य जरूरी सामग्री वितरित की। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था सामाजिक कार्यों के साथ स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहायता और पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम भी आयोजित करती है। संवाद
---------
कहीं 111 दीप जलाए तो कहीं गोवंश के बीच मनाया दीपोत्सव
लखीमपुर खीरी। दीपावली पर जिले में धार्मिक और सामाजिक आयोजन भी हुए। 70वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय पर संदीक्षा परिवार की महिलाओं और बलकर्मियों के लिए दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आराध्या अर्पी गो सेवा समिति की ओर से संचालित निराश्रित एवं चोटिल गोवंश आश्रय में भी दीपोत्सव मनाया गया। गोशाला को दीपों और मोमबत्तियों से सजाकर गोसेवकों ने गोवंश के बीच दीप जलाए और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। गोलू जोशी, राजदीप मिश्रा, गोपी गुप्ता और रमेश अग्रवाल ने कहा कि त्योहार की खुशियां जरूरतमंदों, असहायों और बेजुबान जीवों तक पहुंचनी चाहिए। इस मौके पर आदर्श, रवि दीक्षित, चंचल, आकाश, सूरज और मोहित सहित अन्य गोसेवक मौजूद रहे।

बिजुआ की ग्राम पंचायत कुंवरपुर कलां के मजरा बझेड़ा में शारदा नदी के तट पर ग्रामीणों ने 111 दीप जलाकर मां शारदा की पूजा-अर्चना और आरती की। दीपों से नदी का किनारा जगमगा उठा। इस दौरान चरण पाल सिंह, संतराम, शिवपूजन, नवीन, प्रियांशु, कपिल, प्रिंस, लिटिल और अजय सहित ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद

शहर की अस्पताल रोड पर बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाते लोग। संवाद

शहर की अस्पताल रोड पर बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाते लोग। संवाद

शहर की अस्पताल रोड पर बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाते लोग। संवाद

शहर की अस्पताल रोड पर बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाते लोग। संवाद

शहर की अस्पताल रोड पर बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाते लोग। संवाद

शहर की अस्पताल रोड पर बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाते लोग। संवाद

शहर की अस्पताल रोड पर बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाते लोग। संवाद

शहर की अस्पताल रोड पर बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाते लोग। संवाद

शहर की अस्पताल रोड पर बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाते लोग। संवाद

शहर की अस्पताल रोड पर बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाते लोग। संवाद

शहर की अस्पताल रोड पर बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाते लोग। संवाद

शहर की अस्पताल रोड पर बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed