फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A report has been filed against six people including the SP city president

Lakhimpur Kheri News: सपा नगर अध्यक्ष समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 24 May 2025 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against six people including the SP city president
जलालाबाद। तीन दिन पहले सदर बाजार स्थित छोटी गल्ला मंडी में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में सपा के नगर अध्यक्ष सहित छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

व्यापारी अजय गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 20 मई को छोटा गल्ला मंडी स्थित दुकान पर उसका बेटा राहुल बैठा था। दोपहर के समय अचानक वहां सरैया मोड़ निवासी अजीत व ओम, मोहल्ला दयालनगर निवासी शगुन गुप्ता तथा गांधीनगर निवासी शिवम व सत्यम लाठी-डंडे लेकर आ गए। उसके बेटे राहुल पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटने के बाद आरोपी शगुन ने उसके गले में तार बांधकर खींचते हुए जान से मारने की कोशिश की। सत्यम ने उस पर चाकू से कई वार किए। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हमला सपा के नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता के इशारे पर हुआ है। राहुल के लहूलुहान होकर गिरने के बाद हमलावर उसे मृत समझकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। बता दें कि करीब डेढ़ माह पहले इन दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed