{"_id":"6a21bfdee4e382223e0997de","slug":"a-private-car-was-seen-moving-among-the-tourist-gypsies-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176754-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पर्यटकों की जिप्सियों के बीच घूमती दिखी निजी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पर्यटकों की जिप्सियों के बीच घूमती दिखी निजी कार
Thu, 04 Jun 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
पलियाकला। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें दिख रहा है कि जंगल के भीतर जहां आम सैलानियों के लिए वन विभाग से रजिस्टर्ड सफारी जिप्सियां हैं। वहीं, बीचो-बीच एक निजी कार खड़ी नजर आ रही है।
इस वीडियो के साथ वायरल खबरों में कहा जा रहा है कि इस नजारे को देखकर सफारी पर गए पर्यटक भी हैरान रह गए। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर पूछा जा रहा है कि आम जनता के लिए वन विभाग के नियम इतने सख्त हैं कि कोई अपना वाहन अंदर नहीं ले जा सकता तो फिर इस निजी कार को जंगल के कोर एरिया और सफारी रूट पर जाने की अनुमति किसने और क्यों दी। दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर जगदीश आर ने बताया कि यह गाड़ी किसी बाहरी व्यक्ति की नहीं बल्कि उनके ही स्टाफ की है। उन्होंने कहा कि स्टाफ का परिवार सलूकापुर में रहता है और वह लोग गाड़ी से वहीं जा रहे थे।