फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A pickup carrying schoolchildren overturned after a tyre burst, injuring four

Lakhimpur Kheri News: टायर फटने से स्कूली बच्चों को लेकर जा रही पिकअप पलटी, चार घायल

Wed, 15 Oct 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 15 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
A pickup carrying schoolchildren overturned after a tyre burst, injuring four
टायर फटने से पलटी पिकअप। संवाद
विज्ञापन


ममरी। स्कूली बच्चों को घर छोड़ने जा रही पिकअप टायर फटने से पलट गई। पिकअप के नीचे दबकर चार बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बच्चों को गोला के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख छात्रा पलक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। हादसे के वक्त पिकअप में चार बच्चे थे।
ममरी कस्बा में स्थित इंडियन चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल के चार बच्चे छुट्टी होने पर पिकअप में सवार होकर अपने-अपने घर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, पिकअप जैसे ही गोला-मोहम्मदी मार्ग स्थित ग्राम झारा के मंदिर के सामने पहुंचीं, उसका पिछला टायर फट गया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

पिकअप पलटने से चार बच्चे समीक्षा देवी पुत्री सचिन कुमार निवासी ग्राम झाऊपुर, पलक पुत्री विनोद कुमार निवासी ग्राम कुन्हूपुर, आराध्या पुत्री सचिन कुमार और आलोक कुमार पुत्र सचिन कुमार निवासी ग्राम झाऊपुर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हैदराबाद पुलिस ने बच्चों को बाहर निकालकर उन्हें गोला के अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने पलक की हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजुआ में चलती बस का निकल गया था पहिया
29 अगस्त 2025 को बिजुआ में चलती स्कूल बस का पहिया खुल गया था। ग्लोबल स्कॉलर्स एकेडमी की बस से छुट्टी के बाद बच्चों को घर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में पहिया खुल गया। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया था। बस में करीब 40 बच्चे सवार थे। पहिया निकलकर करीब 50 मीटर दूर जाकर एक ऑटो से टकराया था।

स्कूली वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान
एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया कि विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जाती है। कुछ स्कूलों की मनमानी के चलते इस तरह घटनाएं हो जाती हैं। स्कूल प्रबंधन को भी ध्यान देना होगा। वैसे तो कार्रवाई होती रहती है, लेकिन अब विशेष रूप से स्कूली वाहनों की चेकिंग कराई जाएगी।

स्कूल का वाहन अचानक खराब हो गया था। ऐसे में बच्चों को घर भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। चारों बच्चे अब ठीक हैं। -प्रदीप वर्मा, प्रबंधक, इंडियन चिल्ड्रेन एकेडमी, ममरी


जिले में 912 स्कूली वाहन पंजीकृत
जिले में संचालित निजी स्कूल-कॉलेजों के कुल 912 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इसमें स्कूल वैन और बस शामिल हैं। परिवहन विभाग का दावा है कि समय-समय पर स्कूल वाहनों की फिटनेस जांचने के लिए अभियान चलाया जाता है। खटारा वाहनों पर कार्रवाई भी की जाती है। साथ ही वाहन की क्षमता से ज्यादा बच्चे बैठाने पर भी कार्रवाई होती है।

टायर फटने से पलटी पिकअप। संवाद

टायर फटने से पलटी पिकअप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article