फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A massive fire in Chhattapur reduced the house of two brothers to ashes

Lakhimpur Kheri News: छत्तापुर में भीषण आग से दो सगे भाइयों का घर राख

Tue, 14 Apr 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 14 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
A massive fire in Chhattapur reduced the house of two brothers to ashes
अग्निकांड पीड़ितों को राहत किट देते समाजसेवी रमाशंकर निषाद। संवाद
मैगलगंज। ग्राम छत्तापुर में भीषण आगजनी से दो सगे भाइयों सर्वेश और रामकिशोर के मकान जलकर राख हो गए। हादसे में करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

अचानक लगी आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और दोनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग में मोटरसाइकिल, घरेलू सामान और पूरी गृहस्थी जल गई। एक भैंस के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य मवेशी झुलस गए।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर दमकल, राजस्व विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और घायलों का उपचार कराया। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

----------------
अग्निकांड पीड़ित छह परिवारों को राहत सामग्री वितरित
फोटो-42
निघासन। देवीदीनपुरवा गांव में आग से प्रभावित छह परिवारों को समाजसेवी रमाशंकर निषाद ने राहत सामग्री वितरित की। शनिवार को हुई आगजनी में छह घर जलकर राख हो गए थे, जिससे गृहस्थी, नकदी और जरूरी सामान नष्ट हो गया था। सोमवार को पीड़ितों को दाल, चावल, आटा, नमक, तेल और चीनी समेत आवश्यक सामग्री दी गई, जिससे उन्हें कुछ राहत मिली। लेखपाल जगदीश प्रसाद ने बताया कि अहेतुक सहायता दिलाने के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है और जल्द ही शासन स्तर से मदद उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आठ बीघा गेहूं जली
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के चंद्राहा खुर्द गांव के पास हाइटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने खड़ी गेहूं की फसल को जला दिया। आग में चार किसानों की करीब आठ बीघा फसल नष्ट हो गई।
रामसुत्तन, राम पल्टन, राजो और सर्वजीत की तैयार फसल देखते ही देखते जल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश फसल जल चुकी थी। एसडीएम शशिकांत मणि ने बताया कि नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को सहायता दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed