{"_id":"69ed0e4cda310bbc9206b107","slug":"a-man-allegedly-duped-a-woman-of-rs-7-lakh-on-the-pretext-of-10-interest-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-173721-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 10% ब्याज के झांसे में महिला से सात लाख की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 10% ब्याज के झांसे में महिला से सात लाख की ठगी का आरोप
Sun, 26 Apr 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर। कृष्णानगर निवासी वंदना गुप्ता ने आर्यावर्त बैंक की बमनगर शाखा के तत्कालीन प्रबंधक, लिपिक और बैंक मित्र पर एक निजी कंपनी के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने थाने से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत की है। आरोप है कि बैंक कर्मियों ने उनका परिचय कुछ लोगों से कराया, जिन्होंने पैसा ओके ऐप नामक कंपनी में निवेश पर प्रति माह 10 प्रतिशत ब्याज देने का दावा किया।
पीड़िता के अनुसार, बैंक अधिकारियों के भरोसे में आकर उन्होंने सात लाख रुपये आरोपियों के बताए खातों में जमा कर दिए। एक माह बाद न तो ब्याज मिला और न ही कंपनी का कोई पता चला।
विज्ञापन
आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने डराया-धमकाया और रुपये देने से मना कर दिया। इस संबंध में शाखा प्रबंधक ने आरोपों को निराधार बताया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मामला वर्ष 2023 का है और पीड़िता ने सीधे अदालत में वाद दायर किया है। मामला विचाराधीन होने के कारण पुलिस कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रही है।