{"_id":"6862d06213b0c9869603cc03","slug":"a-house-submerged-in-sharda-river-in-ghosiana-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-149436-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घोसियाना में शारदा नदी में समाया एक घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घोसियाना में शारदा नदी में समाया एक घर
Mon, 30 Jun 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
शारदा नदी कर रही जमीन का कटान, देखते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
महेवागंज/फूलबेहड़। बारिश के चलते शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने से भू-कटान शुरू हो गया है। सदर तहसील के जंगल नं 11 पंचायत के घोसियाना गांव में सोमवार को एक पक्का आशियाना नदी में समा गया। गनीमत रही कि उस वक्त घर में कोई नहीं था। नदी के निशाने पर तीन और मकान हैं।
फूलबेहड़ क्षेत्र में शारदा नदी में तेजी से पानी बढ़ने लगा है। इससे तटबंध के अंदर बसे लोगों की धड़कनें तेज हो गई हैं। उन्हें विस्थापन का डर सताने लगा है। सोमवार को जंगल नं 11 के गांव घोसियाना में नूर आलम का घर नदी में समा गया। नदी कटान करती हुई वसीम, हसन और निसार के घरों की तरफ बढ़ रही है।
नदी का विकराल रूप देखकर लोगों में दहशत है। इस सीजन में पहली बार नदी में पानी ज्यादा बढ़ा है। घोसियाना में 14 घर हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि समय रहते कटान न रुका तो एक-एक कर अन्य घर भी नदी में समा सकते हैं। लेखपाल रमाकांत वर्मा और प्रधान पति तेजलाल निषाद ने गांव पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की।