फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A high-tension line fell on a young man peeling sugarcane in a field and he died

Lakhimpur Kheri News: खेत में गन्ना छील रहे युवक पर गिरी हाईटेंशन लाइन, माैत

Tue, 13 Jan 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 13 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
A high-tension line fell on a young man peeling sugarcane in a field and he died
मौके पर एकत्र भीड़। स्रोत: ग्रामीण
मैगलगंज। खूंटी खुर्द मार्ग पर स्थित खेत में मंगलवार को गन्ना छील रहे कस्बा औरंगाबाद के नीरज (22) पुत्र मैकू के ऊपर एकाएक हाईटेंशन लाइन गिर गई। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फसल भी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


नीरज अपने परिवार में सबसे छोटे थे। उनके दो बड़े भाई में से एक बाहर रहकर काम करते हैं। दूसरा भाई क्षेत्र के एक होटल में मजदूरी करता है। पिता मैकू भूमिहीन हैं। इसी कारण नीरज मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालने में सहयोग करता था। नीरज अपने अन्य साथियों के साथ मंगलवार को खेत में गन्ना छीलने का कार्य कर रहा था। इसी बीच वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पिता मैकू घटनास्थल पर पहुंचे और दहाड़े मारकर रोते रहे। बोले कि बिजली निगम की घोर लापरवाही के चलते उसने अपने बेटे को खो दिया। बता दें कि नियम के अनुसार, 11 हजार वोल्ट की लाइन लोहे के खंभों से नहीं जोड़ी जानी चाहिए और न ही इसके तार लोहे के होने चाहिए, जबकि जिस खेत में नीरज गन्ना छील रहा था, वहां 11 हजार वोल्ट की लाइन लोहे के खंभे से जुड़ी हुई थी और उसके तार भी लोहे के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमानुसार तार एल्यूमीनियम के होने चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिजली निगम ने मानकों का पालन किया होता और समय रहते सुधार किया होता, तो यह हादसा नहीं होता।


ग्रामीणों का कहना है कि जिस हाईटेंशन लाइन से यह हादसा हुआ, वह काफी समय से जर्जर हालत में थी। तार ढीले और पुराने हो चुके थे। कई बार बिजली निगम से इसकी शिकायत भी की लेकिन अधिकारियों की तरफ से समय रहते न तो तार बदले गए और न ही कोई मरम्मत कराई गई। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि बिजली निगम ने नियमित निरीक्षण और आवश्यक सुधार किए जाते, तो यह हादसा बच सकता था।

ग्रामीणों ने बिजली निगम की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
---
घटना बेहद दर्दनाक है। बुधवार को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेकर तारों को बदलवाएंगे।

-रत्नेश सिंह, एसडीओ, विद्युत निगम, मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed