फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A high fever And death of elderly

तेज बुखार से एक और अधेड़ की मौत

Sun, 04 Oct 2015 11:32 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Sun, 04 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
बांकेगंज इलाके मेे तेज बुखार से मरने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है। तेज बुखार आने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती निकटवर्ती ग्राम गुलाब नगर निवासी 50 वर्षीय मकीउल्ला की रविवार शाम मौत हो गई। इससे पहले कस्बा सहित क्षेत्र में तेज बुखार से दर्जनों लोगों की जान जा चुकी हैं। बावजूद इसके स्थानीय सीएचसी के डॉक्टर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

 निकटवर्ती गांव गुलाब नगर निवासी 55 वर्षीय मकीउल्ला पुत्र अजीमुल्ला को दो दिन पहले बुखार आया था। परिवारीजन उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए। परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि सीएचसी में डॉक्टरों ने बुखार से तड़प रहे मकीउल्ला को रंगीन गोलियां थमा कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। शनिवार रात उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिवारीजन रविवार सवेरे मकीउल्ला के इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत सुधारने के बजाय और बिगड़ गई। इस दौरान शाम लगभग पांच बजे तेज बुखार से मकीउल्ला की जिला अस्पताल में ही मौत हो गई। मकीउल्ला की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर ग्रामीण फरीद अहमद, मुश्ताक अली, शहंशाह, इरफान अली, जुबेर अहमद, लईक अहमद आदि ने आरोप लगाया कि इससे पांच दिन पहले गांव की ही साबिरा पत्नी रफीउल्ला की भी तेज बुखार से मौत हो चुकी है। गांव के अंदर दर्जनों की संख्या में लोग संक्रामक रोगों की चपेट में है। बावजूद इसके स्वास्थ्य महकमा हाथ पर हाथ धरे बैठा हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सीएचसी की दशा में सुधार की मांग की है। सुधार न होने की स्थित में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed