फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A four-member committee was formed to consider the demands of the Advocates Association.

अधिवक्ता संघ की मांगों पर विचार के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनी

Fri, 02 Sep 2022 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
A four-member committee was formed to consider the demands of the Advocates Association.
सर्किल रेट में अत्यधिक मूल्य वृद्घि के विरोध में एक माह से कार्य बहिष्कार पर हैं अधिवक्ता
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सर्किल रेट में अत्यधिक मूल्य वृद्घि के विरोध में एक महीने से कार्य बहिष्कार कर रहे अधिवक्ता संघ की मांगों पर डीएम ने संज्ञान लेते हुए सीडीओ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसमें एडीएम, एसडीएम व एआईजी स्टांप को शामिल किया गया है। उधर, पलिया विधायक रोमी साहनी ने भी डीएम को पत्र लिखकर सर्किल रेट में अप्रत्याशित वृद्घि पर आपत्ति जताई है।
जिला अधिवक्ता संघ ने बुधवार को प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित एक ज्ञापन दिया था, जिसमें मूल्यांकन सूची में अत्याधिक वृद्धि के विरोध में एक माह से अधिक अवधि से चल रहे धरना एवं कार्य बहिष्कार का उल्लेख करते हुए मांग की थी कि नवीन मूल्यांकन सूची में संपत्तियों की बढ़ाई गई अप्रत्याशित दरें एवं सामान्य निर्देशों में संशोधन किया जाए। ज्ञापन के संदर्भ में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित की है, जिसमें एडीएम (वित्त एवं राजस्व), एसडीएम (सदर), एआईजी स्टांप शामिल है। यह कमेटी विभिन्न पक्षों से वार्ता करके सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं व जिला अधिवक्ता संघ द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर विस्तृत रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी।
विज्ञापन

मंडलीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शुक्ला व महामंत्री विश्वपाल वर्मा की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को मंडलीय प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें सर्किल रेट व सामान्य निर्देशों में विसंगतियां होने की बात कही है। इस दौरान सुयश कुमार मिश्रा, रामसिंह वर्मा, अनूप अवस्थी, गोपाल कश्यप, अनुराग पांडेय, गौरव अवस्थी, संजीव मिश्रा आदि वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed