फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A firecracker market will be set up at PK Inter College ground on Diwali

Lakhimpur Kheri News: दिवाली पर पीके इंटर कॉलेज मैदान में सजेगा पटाखा बाजार

Wed, 15 Oct 2025 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 15 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
A firecracker market will be set up at PK Inter College ground on Diwali
लखीमपुर खीरी। दिवाली पर पीके इंटर कॉलेज मैदान पर पटाखा बाजार सजेगा। इस बार जगह में परिवर्तन कर दिया गया है। पर्व से एक या दो दिन पहले दुकानदारों को अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले साल तक राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में दो दिनों के लिए पटाखे की अस्थायी दुकानें लगाई जाती थीं। त्योहार वाले दिन उक्त मार्ग पर काफी जाम लग जाता था। ऐसे में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। एसडीएम सदर अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि शहरवासियों की सहूलियत को देखते हुए इस बार जिला प्रशासन ने दिवाली पर पटाखा की दुकानों को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में लगाने के बजाय बेहजम मार्ग स्थित पीके इंटर कॉलेज मैदान में बाजार सजवाने का फैसला लिया है। इससे लोगाें को जाम और अन्य तमाम अव्यवस्थाओं से छुटकारा मिलेगा। वहीं, जान-माल की सुरक्षा भी बनी रहेगी।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन ने बताया कि जिले में 57 स्थायी रूप से पटाखा बिक्री के लिए दुकानदारों के पास लाइसेंस हैं। पर्व से एक या दो दिन पहले अस्थायी लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
मोहम्मदी में भी जगह का किया निरीक्षण
मोहम्मदी। एसडीएम चलुवराजु आर और सीओ अरुण कुमार सिंह ने कस्बे के रामलीला मैदान में दीपावली पर पटाखे की दुकानें लगाने के लिए जगह का निरीक्षण किया। मेले के समापन के बाद यह जगह खाली हो जाती है। धनतेरस वाले दिन से पटाखों की दुकानें लगने लगती हैं। दुकानदारों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed